अपर पुलिस अधीक्षक ने रिजर्व पुलिस लाइन्स में परेड की सलामी ली, पुलिसकर्मियों को दिए अनुशासन व फिटनेस के निर्देश
- रिपोर्ट: कपिल सिंह
बाराबंकी।अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी रितेश कुमार सिंह ने रिजर्व पुलिस लाइन्स स्थित परेड ग्राउंड में आयोजित परेड की सलामी ली। इस दौरान परेड में उपस्थित समस्त पुलिसकर्मियों को शारीरिक एवं मानसिक रूप से फिट रहने के उद्देश्य से दौड़ कराई गई।
अपर पुलिस अधीक्षक ने पुलिसकर्मियों का टर्नआउट चेक करते हुए अनुशासन और एकरूपता बनाए रखने के लिए ड्रिल की कार्यवाही कराई। उन्होंने परेड के दौरान पुलिसकर्मियों एवं रिक्रूट आरक्षियों के अनुशासन, शारीरिक क्षमता और परेड की गुणवत्ता की गहन समीक्षा की।
इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक ने पुलिस बल को बेहतर प्रशिक्षण, कर्तव्यनिष्ठा और अनुशासन बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मियों की शारीरिक फिटनेस और मानसिक मजबूती ही बेहतर पुलिसिंग की आधारशिला है।
कार्यक्रम के दौरान क्षेत्राधिकारी सदर सौरभ श्रीवास्तव, प्रतिसार निरीक्षक राजेश कुमार सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
khabre junction
