सरकारी काम में बाधा पहुंचाने व होमगार्ड को गाड़ी के आगे लटका कर ले जाने के मामले में आरोपी चालक गिरफ्तार, टेंपो भी किया जब्त
फरीदाबाद: बता दें कि होमगार्ड गौरव यातायात पुलिस फरीदाबाद ने पुलिस चौकी बस स्टैंड बल्लबगढ़ में दी अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि 31 मई को ट्रैफिक पुलिस की टीम के साथ बल्लबगढ़ हाईवे पर वाहन चेकिंग कर रहे थे, तभी सोहना टी पॉइंट के पास एक छोटा हाथी टेंपो गाड़ी का डाला पीछे से खुला हुआ था। जिसको रुकवाया और जब गाड़ी के कागज दिखाने को कहा तो चालक ने एकदम लापरवाही से गाड़ी को चलकर उसको टक्कर मारी, जिससे वह उछलकर गाड़ी के आगे लटक गया और गाड़ी चालक उसे लटके लटके 1 किलोमीटर से अधिक दूरी तक ले गया। जिस शिकायत पर थाना शहर बल्लबगढ़ में विभिन्न धाराओं के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया।
पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस चौकी बस स्टैंड बल्लबगढ़ ने कार्रवाही करते हुए कुंदन वासी गांव तहदिया थाना बडहिया बिहार हाल तिरखा कॉलोनी बल्लबगढ़ को गिरफ्तार कर टेंपो जब्त कर लिया है। आरोपी को माननीय आध्यात्मिक पेश कर जेल भेजा गया है
