“बरतारा गांव में 77वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया, वक्फ बोर्ड अध्यक्ष सरफराज आलम ने फहराया तिरंगा,शस्त्रबलों ने दी सलामी

लखीसराय। 77 वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर लखीसराय जिले के हलसी थाना क्षेत्र अंतर्गत अल्पसंख्यक बाहुल बारतारा गांव में हर्षोल्लास के साथ झंडोतोलन कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया।जिसमें लखीसराय जिला वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष सरफराज आलम ने तिरंगे को फहराया,वहीं सशस्त्र बलों के जवानों ने राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी।ध्वजारोहण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष सरफराज आलम ने कहा कि हम सब यहां देश के 77 में गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर एकत्रित हुए हैं।

यह दिन केवल झंडा फहराने का नहीं बल्कि संविधान लोकतंत्र और राष्ट्रीय एकता के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को दोहराने का दिन है। वक्फ बोर्ड अध्यक्ष सरफराज आलम ने बड़ी संख्या में उपस्थित युवाओं से खिताब करते हुए कहा कि शिक्षा को अपना हथियार बनाएं,नशा हिंसा और भटकाव से दूर रहे और देश के विकास में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।उन्होंने कहा कि एक शिक्षित युवा ही मजबूत भारत की नींव रख सकता है। जिला वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष ने बरतारा ग्राम के सभी लोगों,आयोजकों और विशेष रूप से समाजसेवी मोहम्मद उमर अली उर्फ गुड्डू भाई का कार्यक्रम को गरिमा प्रदान करने के लिए आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम में बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष जयकुमार निराला,महासचिव सत्य प्रकाश, रामगढ़चौक राजद प्रखंड अध्यक्ष अनिल यादव,संजय यादव,योगेश्वर यादव आदि सहित बड़ी संख्या में अल्पसंख्यक समाज के लोग मौजूद थे।

 

khabre junction

Leave A Reply

Your email address will not be published.