बदायूँ रिजर्व पुलिस लाइन में शुरू हुई 50वीं अन्तरजनपदीय अलार्म एफीसिएन्सी रेस एवं शूटिंग प्रतियोगिता
बदायूँ, 28 सितम्बर 2025। रिजर्व पुलिस लाइन जनपद बदायूँ के परेड ग्राउंड में आज 50वीं अन्तरजनपदीय अलार्म एफीसिएन्सी रेस एवं रायफल, रिवाल्वर/पिस्टल शूटिंग प्रतियोगिता 2025 का शुभारम्भ हुआ। इस प्रतियोगिता में बरेली जोन के 07 जनपदों की पुलिस टीमों ने प्रतिभाग किया।
कार्यक्रम का उद्घाटन वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ डॉ. बृजेश कुमार सिंह ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर विजयेंद्र द्विवेदी, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डॉ. ह्रदेश कठेरिया, क्षेत्राधिकारी लाइन/उझानी डॉ. देवेंद्र कुमार, प्रतिसार निरीक्षक इन्द्रजीत सिंह सहित पुलिस विभाग के कई अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे। प्रतियोगिता का संचालन रविन्द्र मोहन सक्सेना द्वारा किया गया।
अलार्म एफीसिएन्सी रेस : बदायूँ ने जीता प्रथम स्थान
जनपद रामपुर और बदायूँ के मध्य आयोजित अलार्म एफीसिएन्सी रेस प्रतियोगिता में बदायूँ की टीम विजयी रही।
प्रथम स्थान – जनपद बदायूँ
मु0आ0 योगेन्द्र सिंह
आ0 शैलेन्द्र
आ0 सुमित बंसल
आ0 प्रमोद
आ0 रोहित
द्वितीय स्थान – जनपद रामपुर
मु0आ0 आशीष कुमार
आ0 कुलदीप कुमार
आ0 संजोग मान
आ0 सुधीर कुमार
आ0 मोनिश
पुलिस अधिकारियों का संबोधन
इस अवसर पर वरिष्ठ अधिकारियों ने कहा कि “ऐसी प्रतियोगिताएँ पुलिस कर्मियों में अनुशासन, टीम वर्क और शारीरिक दक्षता को बढ़ाती हैं। यह न केवल फिटनेस को बढ़ावा देती हैं बल्कि मनोबल भी मजबूत करती हैं।”
