आर्य समाज मंदिर में महर्षि दयानंद सरस्वती की 201 वी जयंती का धूमधाम से हुआ आयोजन

तिजारा 23 फरवरी 2025 आर्य समाज मंदिर में, आज महर्षि दयानंद सरस्वती जी की 201 वी जयंती धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर महाशय धर्मपाल जी द्वारा भजन सत्संग एवं उपदेश का कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया तथा भोजन और खीर की व्यवस्था भी आने वाले सभी लोगों के लिए रखी गई। इस कार्यक्रम में स्थानीय लोगों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया, तथा इस कार्यक्रम में पांच कुंडिय यज्ञ किया गया जिसमें 11 जोड़ों ने यजमान बनाकर पुण्य अर्जित किया। यज्ञ के ब्रह्मा जी रामावतार जी सोनी एवं रतनलाल जी रहे। आर्य समाज के प्रधान फतेह सिंह आर्य ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी आर्य समाज मंदिर तिजारा में यह कार्यक्रम समाज में फैली कुरीतियों को दूर करने का संदेश देगा तथा भ्रांतियां को भी दूर करेगा। इस अवसर पर ताराचंद आर्य, बलवान आर्य, महाशय हनुमान जी सैनी, महाशय धर्मपाल जी, पूर्व प्रधान रामनिवास आर्य, उप प्रधान सुरेश चंद्र आर्य, ख्याली राम सैनी, ओम प्रकाश यादव, फूल सिंह सैनी, महेंद्र जी, जय सिंह आर्य, मुकेश आर्य, महर्षी सैनी, सुल्तान सिंह आर्य, विमला देवी, संतोष देवी, मास्टर अनिल सैनी, सविता सुरेश, धर्मपाल सैनी, सतीस सैनी, लेख राम सैनी, विकास, नितिन, सर्वेश, वेदांश, यशराज, प्रिंस, लोकेंद्र सैनी सहित सैकड़ो लोग उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.