यूजीसी एक्ट के विरोध में शिवशक्ति धाम डासना में समर्थन तेज, पिंकी चौधरी ने पीएम आवास पर आमरण अनशन की घोषणा
गाजियाबाद।शिवशक्ति धाम डासना में यूजीसी एक्ट के विरोध में आमरण अनशन पर बैठे महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी जी महाराज एवं राजनगर स्थित अपने आवास पर आमरण अनशन कर रहीं डॉ. उदिता त्यागी जी को मंगलवार को प्रबल समर्थन मिला। यह जानकारी 4 फरवरी 2026 को जारी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी गई।
महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी जी महाराज के शिष्य एवं हिंदू रक्षा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष पिंकी चौधरी अपने कार्यकर्ताओं के साथ शिवशक्ति धाम डासना पहुंचे और दोनों अनशनकारियों के समर्थन का ऐलान किया। इस दौरान पिंकी चौधरी ने घोषणा की कि यदि यूजीसी एक्ट वापस नहीं लिया गया तो वे 10 फरवरी को हजारों हिंदू रक्षा दल कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास पर आमरण अनशन करेंगे।
पिंकी चौधरी ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा लाए गए यूजीसी एक्ट से हिंदू समाज में विभाजन की स्थिति उत्पन्न हो रही है और इसे किसी भी हालत में लागू नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि वे अपने गुरु महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी जी महाराज और डॉ. उदिता त्यागी जी के साथ हर स्तर पर खड़े हैं।
इस मौके पर सेवा राम त्यागी ने कहा कि सम्पूर्ण त्यागी समाज डॉ. उदिता त्यागी जी के साथ संघर्ष करेगा। कार्यक्रम में मनोज त्यागी अध्यक्ष अखिल भारतीय त्यागी ब्राह्मण सभा, प्रेमचंद त्यागी अध्यक्ष त्यागी जागृति समिति, हरिओम त्यागी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राष्ट्रीय त्यागी भूमिहार ब्राह्मण समाज सहित अजय त्यागी, नवीन, मुकेश त्यागी, पुनीत त्यागी, राजीव त्यागी, सुरेश त्यागी, बृजमोहन, अरुण त्यागी, भूषण त्यागी, प्रदीप त्यागी, अजय बाबा, सदानंद त्यागी सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान विभिन्न सामाजिक संगठनों द्वारा डॉ. उदिता त्यागी जी को यूजीसी एक्ट के विरोध में लिखित समर्थन भी सौंपा गया। इस घटनाक्रम से क्षेत्र में यूजीसी एक्ट को लेकर चल रहे विरोध को और बल मिला है।
khabre junction
