Su-57E Fifth Generation Fighter Plane: रूस ने भारत को दिया स्टील्थ फाइटर जेट का ऑफर, वायुसेना की ताकत होगी और मजबूत

नई दिल्ली। भारत और रूस की दोस्ती समय के साथ और गहरी होती जा रही है। इसी बीच रूस ने भारत की वायु शक्ति को और अधिक सशक्त बनाने के लिए बड़ा प्रस्ताव दिया है। रूसी समाचार एजेंसी TASS के अनुसार, रूस ने भारत को अपने पांचवीं पीढ़ी के Su-57 स्टील्थ फाइटर जेट की सप्लाई और लोकल प्रोडक्शन का ऑफर दिया है।

रूस की सैन्य तकनीकी सहयोग सेवा (FSMTC) के प्रमुख दिमित्री शुगायेव ने कहा कि भारत पहले से ही S-400 एयर डिफेंस सिस्टम का इस्तेमाल कर रहा है और इस क्षेत्र में सहयोग को और आगे बढ़ाने की पूरी संभावना है। बता दें कि S-400 सिस्टम ने हाल ही में ऑपरेशन सिंदूर के दौरान अहम भूमिका निभाई थी।

Su-57 फाइटर जेट की खासियतें

स्टील्थ तकनीक: राडार पर न दिखाई देने वाला एयरफ्रेम और खास पेंटिंग।

सुपरक्रूज क्षमता: बिना आफ्टरबर्नर के सुपरसोनिक गति से उड़ान।

बेहतरीन एवियोनिक्स: आधुनिक राडार और इलेक्ट्रॉनिक वारफेयर सिस्टम।

सुपर मैन्यूवरबिलिटी: हवा में अचानक मोड़ लेने और दुश्मन को चकमा देने की क्षमता।

मल्टी-रोल क्षमता: हवा से हवा, हवा से जमीन और इलेक्ट्रॉनिक युद्ध में दक्ष।

स्पीड और रेंज: अधिकतम गति 2,600 किमी/घंटा और लगभग 3,500 किमी की उड़ान क्षमता।

भविष्य की तकनीक: AI आधारित सिस्टम और ड्रोन-स्वार्म कंट्रोल से लैस।

भारत के लिए क्यों अहम?

अगर भारत को Su-57E Fifth Generation Fighter Plane मिलते हैं तो भारतीय वायुसेना की ताकत कई गुना बढ़ जाएगी। यह विमान अमेरिकी F-22 Raptor और F-35 Lightning II जैसे अत्याधुनिक विमानों की टक्कर का माना जाता है।

विशेषज्ञों का मानना है कि रूस का यह ऑफर भारत की रक्षा तैयारियों को अगले स्तर तक ले जाएगा और भविष्य में यह स्टील्थ फाइटर जेट दुश्मनों के लिए काल साबित होगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.