सीबीएसई क्लस्टर में नचिकेतन पब्लिक स्कूल की छात्राओं का राष्ट्रीय स्तर पर चयन

ऐलनाबाद,  (एम.पी. भार्गव)। नचिकेतन पब्लिक स्कूल की छात्राओं ने एक बार फिर बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए सीबीएसई क्लस्टर एथलेटिक्स गर्ल्स खेल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट उपलब्धियां हासिल कीं। यह प्रतियोगिता जिला सिरसा के मानक दिवान स्थित ज्ञान ज्योति पब्लिक स्कूल में आयोजित हुई, जिसमें हरियाणा और हिमाचल प्रदेश के लगभग 50 स्कूलों ने हिस्सा लिया।

प्रतियोगिता में नचिकेतन पब्लिक स्कूल की खिलाड़ी छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए—

मन्नत ने अंडर-17 शॉटपुट में द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

अवनीत कौर ने अंडर-19 शॉटपुट में द्वितीय स्थान हासिल किया।

दोनों ही छात्राओं के इस प्रदर्शन के आधार पर उनका चयन राष्ट्रीय स्तर की खेल प्रतियोगिताओं के लिए किया गया।

विद्यालय लौटने पर विजेता खिलाड़ियों का भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर विद्यालय निदेशक रणजीत सिंह सिद्धु ने कहा कि विद्यालय लगातार हर क्षेत्र में नई उपलब्धियां अर्जित कर रहा है और छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने विजेता छात्राओं को बधाई दी और राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर विद्यालय चेयरमैन राजेंद्र सिंह सिद्धु, सचिव छबीलदास सुथार सहित निदेशक रणजीत सिंह सिद्धु, एडमिनिस्ट्रेटर अशोक कुमार मोहराना, प्राचार्य सत्यनारायण पारीक, प्रबंधन समिति के सदस्य परमिंद्र सिंह सिद्धु, कपिल सुथार और शिवम सुथार, विद्यालय प्रेस प्रवक्ता गुरसेवक सिंह, शिक्षकगण और विद्यार्थियों ने विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी। साथ ही विद्यालय के शारीरिक शिक्षक सोनू, नरेश कुमार, राम और सोनू देवी के मार्गदर्शन की भी सराहना की गई।

Leave A Reply

Your email address will not be published.