रामपुर: राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय, रामपुर में शासन के आदेशानुसार एवं प्राचार्य डॉ. सुनीता के कुशल निर्देशन में मिशन शक्ति विशेष अभियान फेज 5.0 के अंतर्गत महिला हेल्पलाइन से संबंधित “हेल्प डेस्क” विषय पर एक नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की मुख्य वक्ता डॉ. यामिनी सिंह रहीं।
कार्यक्रम की संयोजक प्रोफेसर सबीहा परवीन ने छात्राओं को सरकार द्वारा संचालित महिला सशक्तिकरण कार्यक्रमों के अंतर्गत महिला हेल्पलाइन नंबरों के प्रचार-प्रसार में नुक्कड़ नाटक की भूमिका और महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला।
इस अवसर पर महाविद्यालय की छात्राओं लता सिंह, प्रीति, कोमल एवं अक्सा नाज़ ने महिला हेल्प डेस्क पर आधारित प्रभावशाली नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया, जिसके माध्यम से हेल्पलाइन नंबरों की उपयोगिता और महत्व का संदेश दिया गया। छात्राओं ने कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और समाज में महिला सुरक्षा के प्रति जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में मिशन शक्ति एवं महिला प्रकोष्ठ की संयोजक प्रो. सबीहा परवीन के साथ-साथ डॉ. रजिया, डॉ. सोनू पूरी, डॉ. इफ्तेखार कादरी, डॉ. नागेंद्र पाल, डॉ. जया, डॉ. कासिम, डॉ. योगेश चंद्र, डॉ. यामिनी, डॉ. प्रतिभा सहित महाविद्यालय के सभी प्राध्यापक गण उपस्थित रहे।
व्याख्यान एवं नाटक कार्यक्रम में लगभग 30-35 छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
