ऐलनाबाद: आज खंड स्तरीय खेलो की शुरुआत राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल ऐलनाबाद में हुई पहले दिन लड़कियों के मुकाबले करवाए गए वहीं एथलेटिक में लड़के और लड़कियों के सभी वर्ग के इवेंट नचिकेतन पब्लिक स्कूल में करवाए गए कबड्डी,वॉलीबॉल और खो खो के मुकाबले मॉडल संस्कृति स्कूल में करवाए गए प्रतियोगिता का उद्घाटन जोनल सेक्रेटरी प्रिंसिपल विद्याधर जी बैनीवाल ने किया और खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी व उनके उज्जवल भविष्य की कामना की
आज हुए मुकाबलों के परिणाम की जानकारी देते हुए पीटीआई विजय तेतरवाल ने बताया कि खो खो अंडर 19 और अंडर 17 दोनों वर्ग में जी एस एस एस धौलपलिया की टीम ने शानदार खेल दिखाते हुए दोनों फाइनल मैच आसानी से जीते वहीं अंडर 17 में जीएसएस मिर्जापुर की टीम ओर अंडर 19 में जीएसएस मेहना खेड़ा की टीम उप विजेता रही
दूसरी तरफ लड़कों की अंडर 19 टीम में मिनर्वा स्कूल संतनगर और अंडर 17 में दशमेश स्कूल दमदमा की टीम विजेता रही लड़कों की वॉलीबॉल प्रतियोगी में अंडर 19 उम्र में एन पी अस स्कूल और अंडर 17 में सतगुरु प्रताप स्कूल की टीम ने फाइनल जीता
इस प्रतियोगी में रेल संघर्ष व जल सेवा समिति सेवा जय भोले जय श्री श्याम मित्र मंडल एलेनाबाद द्वारा पानी की व्यवस्था लगातार की जा रही है वहीं हरप्रभासरा इलाहाबाद ट्रस्ट द्वारा लगभग 500 बच्चों के लिए खाने की निशुल्क व्यवस्था की गई है
इस अवसर पर डीपी कुलदीप जी ,महेश जी, सुमेर जी,दिनेश भोजक जी,गोरी शंकर जी, इंद्रजीत un जी ,राजेश डीपी , सुखविंदर , मनोज, सुरेंद्र , अभय खीचड़ , लियाकत अली, महेंद्र कौशिक, रणजीत सिंह व अन्य डीपी ओर पीटीआई मौजूद रहे
