एसएसपी डॉ. बृजेश कुमार सिंह ने किया कांवड़ यात्रा पुलिस सहायता केंद्रों का उद्घाटन, शिवभक्तों पर पुष्प वर्षा कर किया स्वागत

बदायूँ। श्रावण मास के अवसर पर कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ डॉ. बृजेश कुमार सिंह ने जनपद के विभिन्न स्थानों पर कांवड़ यात्रा पुलिस सहायता केंद्रों का उद्घाटन किया।

डॉ. सिंह ने थाना उझानी क्षेत्र के बाबूजी कल्याण सिंह चौक, थाना सिविल लाइन क्षेत्र के अवंतिबाई चौराहा तथा लालपुल तिराहा पर फीता काटकर सहायता केंद्रों की शुरुआत की। इस दौरान उन्होंने शिवभक्त कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा की और उन्हें फल आदि वितरित कर सेवा भाव प्रकट किया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने कहा कि शिवभक्तों की सेवा करना सौभाग्य की बात है। पुलिस प्रशासन पूरी तत्परता के साथ कांवड़ यात्रियों की सुरक्षा, सहायता और सुविधा के लिए तत्पर है।

इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर विजयेन्द्र द्विवेदी, पुलिस उपाधीक्षक नगर रजनीश कुमार उपाध्याय, पुलिस उपाधीक्षक उझानी डॉ. देवेंद्र कुमार, समेत कई पुलिस अधिकारी, कर्मचारी और बड़ी संख्या में कांवड़ यात्री एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

कांवड़ यात्रा के दौरान शिवभक्तों की मदद के लिए ये सहायता केंद्र मार्गदर्शन, प्राथमिक चिकित्सा और आपात सहायता जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराएंगे।

 

 

 

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.