कोटकासिम: 1 जुलाई 2025 को डॉक्टर दिवस के शुभ अवसर पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, कोटकासिम में एक विशेष वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम उपखंड अधिकारी श्रीमती रेखा यादव, चैयरमैन ओमी जी, एवं समाजसेवी गुरुदेव श्री भास्कर जी, एसबीआई मैनेजर मीना जी, आयुष डॉक्टर मुद्गल जी, की गरिमामयी उपस्थिति में सम्पन्न हुआ।
इस अवसर पर स्वास्थ्य केंद्र के मेडिकल ऑफिसर इंचार्ज डॉ. पंकज सैनी के नेतृत्व में वृक्षारोपण किया गया। अन्य चिकित्सकों में डॉ. गीता, डॉ. राजेश, डॉ. अपसरा, डॉ. अमर एवं डॉ. निकिता ने भी इस कार्यक्रम में सक्रिय भागीदारी निभाई।
नर्सिंग स्टाफ की ओर से श्री सुभाष यादव ने भी वृक्षारोपण में भाग लेकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।
इस अवसर पर डॉ. पंकज सैनी ने कहा कि डाक्टर केवल जीवन बचाने वाले ही नहीं बल्कि प्रकृति व समाज को भी संजीवनी देने वाले होते है।कार्यक्रम का उद्देश्य चिकित्सकों के सेवा कार्य के प्रति सम्मान प्रकट करना तथा पर्यावरण संरक्षण का संदेश देना था। वृक्षारोपण के माध्यम से सभी ने हरित भविष्य की कल्पना को साकार करने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम के समापन पर सभी उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों ने पौधों की सुरक्षा एवं संरक्षण की जिम्मेदारी लेने का संकल्प लिया।
