- रिपोर्ट: शिवेंदु श्रीवास्तव
घोरावल (सोनभद्र), फरवरी 2026। राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के अंतर्गत घोरावल ब्लॉक के उच्च प्राथमिक/कम्पोजिट विद्यालयों के 100 छात्रों का एक दिवसीय शैक्षिक भ्रमण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ खंड शिक्षा अधिकारी अरविन्द कुमार पटेल ने हरी झंडी दिखाकर किया।
छात्रों को Eco Point Hathinala, Biodiversity Park Hathinala तथा Pipri Dam का भ्रमण कराया गया, जहां उन्होंने जल से विद्युत उत्पादन की प्रक्रिया को नजदीक से समझा।
इस एक्सपोजर विजिट का उद्देश्य विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच का विकास करना है, ताकि वे भविष्य में नवाचार के क्षेत्र में आगे बढ़ सकें। पीएमश्री कंपोजिट विद्यालय घोरावल के 47 छात्रों ने भी इस भ्रमण में सहभागिता की।
कार्यक्रम के दौरान एसआरजी संजय मिश्रा, विनोद कुमार, एआरपी मयंक दुबे, अनील प्रजापति, धनञ्जय द्विवेदी, ओमप्रकाश तथा संबंधित विद्यालयों के शिक्षक अखिलेश सिंह, मिथिलेश द्विवेदी, अवधेश कुमार, रविशंकर पटेल, आलोक कुमार, शिल्पी सिंह, सावित्री देवी, पुष्पा सिंह, निधि सिंह और प्रमोद कुमार छात्रों के साथ उपस्थित रहे।
khabre junction
