सोनभद्र: मिशन शक्ति के तहत छात्राओं ने निकाली साइकिल जागरूकता रैली, दिया महिला सुरक्षा का संदेश

  • रिपोर्ट: शिवेंदु श्रीवास्तव/ मनीष कुमार

सोनभद्र (दुद्धी)। महिला सुरक्षा, आत्मनिर्भरता और सशक्तिकरण के प्रति समाज में जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से राजकीय बालिका इंटर कॉलेज दुद्धी में शनिवार को मिशन शक्ति अभियान के तहत साइकिल जागरूकता रैली का आयोजन किया गया।
रैली को कॉलेज की प्रधानाचार्या रितिका श्रीवास्तव, क्षेत्राधिकारी राजेश कुमार राय तथा महिला थाना प्रभारी सन्तु सरोज ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। साइकिलों पर सवार छात्राएं हाथों में तख्तियां लेकर “महिलाओं की सुरक्षा, सबकी जिम्मेदारी” जैसे नारे लगाते हुए नगर के प्रमुख मार्गों से गुजरीं।
रैली के दौरान छात्राओं ने राहगीरों को महिला अधिकार, आत्मरक्षा और सामाजिक जागरूकता के महत्व के बारे में संदेश दिया।
इस मौके पर शिक्षिकाएं अर्चना समयारा, अंजली, प्रीति सोनी, राधा, अंजली सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।
कार्यक्रम में पुलिस विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए मिशन शक्ति के उद्देश्यों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.