सोनभद्र: कड़ाके की ठंड में एसडीएम एवं पूर्व सांसद ने बांटे कंबल

  • रिपोर्ट: शिवेंदु श्रीवास्तव

सोनभद्र। जनपद के घोरावल तहसील क्षेत्र अंतर्गत शिल्पी गांव में सर्द मौसम के बीच संवेदना और सेवा का एक सराहनीय दृश्य देखने को मिला। जरूरतमंदों को ठंड से राहत देने के उद्देश्य से आयोजित कंबल वितरण कार्यक्रम में राम सकल एवं आशीष कुमार त्रिपाठी की उपस्थिति ने कार्यक्रम को गरिमा प्रदान की।
इस अवसर पर ढाई सौ से अधिक पात्र लाभार्थियों को कंबल वितरित किए गए। वितरण से पूर्व लाभार्थियों की सूची तैयार की जा चुकी थी, जिससे पूरी प्रक्रिया सुव्यवस्थित और पारदर्शी रही। कार्यक्रम के दौरान बुजुर्गों, महिलाओं और जरूरतमंद परिवारों के चेहरों पर राहत और संतोष साफ झलकता रहा। कंबल वितरण के दौरान क्षेत्रीय लेखपाल राकेश कुमार सिंह तथा राजस्व निरीक्षक रामधनी भी मौजूद रहे। प्रशासनिक देखरेख और स्थानीय सहयोग से कार्यक्रम शांतिपूर्वक एवं सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.