लखनऊ: राजकीय शिक्षक संघ उत्तर प्रदेश मूल संघ की प्रान्तीय बैठक सम्पन्न

  • रिपोर्ट: शिवेंदु श्रीवास्तव

लखनऊ।  स्थित दारुल शफा के विधायक निवास में राजकीय शिक्षक संघ उत्तर प्रदेश मूल संघ की प्रान्तीय बैठक सम्पन्न हुई। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष अरविन्द कुमार पाण्डेय ने की तथा मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष अशोक कुमार गौतम उपस्थित रहे। बैठक का संचालन प्रान्तीय महामंत्री एवं विधायक प्रतिनिधि केदारनाथ तिवारी ने किया। बैठक में राजकीय शिक्षकों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया और कई प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किए गए। प्रस्तावों में प्रान्तीय अधिवेशन को अनिवार्य रूप से आयोजित करने, समूह ‘ख’ के पदोन्नति कोटे में खण्ड शिक्षा अधिकारियों का कोटा 34 प्रतिशत बढ़ाए जाने के विरोध में उच्च न्यायालय, लखनऊ में चल रही याचिका को अन्तिम स्तर तक लड़ने, पुरानी पेंशन योजना को पुनः लागू कराने तथा एल.टी., प्रवक्ता एवं अधीनस्थ राजपत्रित संवर्ग की पदोन्नति समयबद्ध ढंग से सुनिश्चित किए जाने की मांग प्रमुख रही। इसी के साथ सदस्यता अभियान को और गति देने तथा सभी सदस्यों से शुल्क समय पर जमा कराने का आह्वान किया गया।
बैठक में संगठन के विस्तार और मजबूती के लिए कई जिलों एवं मण्डलों में नए पदाधिकारियों की नियुक्ति की घोषणा भी हुई। इस अवसर पर प्रान्तीय कार्यकारी महामन्त्री डॉ. अशोक कुमार अवाक, प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. सत्यम शिवम सुन्दरम, प्रान्तीय कोषाध्यक्ष राहुल जैन, प्रान्तीय विधि मंत्री राजपूत सिंह राजपूत, प्रयागराज मण्डल अध्यक्ष डॉ. सुनील कुमार बिझला, विन्ध्याचल मण्डल अध्यक्ष अमर सिंह, मण्डलीय उपाध्यक्ष अजय कुमार सिंह, वाराणसी मण्डल अध्यक्ष डॉ. विजय भारतीय सिंह (ऑनलाइन) तथा मण्डलीय मंत्री वेद प्रकाश राय सहित अनेक पदाधिकारियों ने संबोधन दिया। इसके अतिरिक्त अमेठी जिलाध्यक्ष नवीन त्रिपाठी, बाराबंकी जिलाध्यक्ष अंजू रानी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. रेनू शुक्ला, जिला मंत्री डॉ. श्रीकान्त शर्मा, कोषाध्यक्ष राकेश प्रकाश शर्मा, संगठन प्रवक्ता डॉ. रिपु दमन सिंह, बलरामपुर जिलाध्यक्ष कन्हैया प्रसाद, कन्नौज जिलाध्यक्ष फैज सिद्दीकी, कोषाध्यक्ष मनोज कुमार निषाद, जिला संरक्षक अनिल कुमार सिंह, सौरभ कुशवाहा, उन्नाव से नीतू मिश्रा, पूर्व प्रान्तीय उपाध्यक्ष ओम प्रकाश चतुर्वेदी, हमीरपुर से अंजलि प्रिया गौतम, आरती, बहराइच से पंकज यादव तथा महोबा जिलाध्यक्ष सतीश मिश्र सहित कई पदाधिकारियों ने भी विचार व्यक्त किए। वक्ताओं ने प्रदेश के सभी राजकीय शिक्षकों से संगठनात्मक एकजुटता बनाए रखने, अपने अधिकार व सम्मान की रक्षा हेतु मूल संघ के बैनर तले संगठित होने का आग्रह किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.