- रिपोर्ट: मनीष कुमार
सोनभद्र। पीएमश्री राजकीय इंटर कॉलेज चपकी में 12 फरवरी 2026 को किशोर वय बालिका कैंप का आयोजन कर समापन किया गया। इसी अवसर पर छात्राओं के लिए कैरियर गाइडेंस मेले का भी आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में छात्राओं ने सहभागिता की।
कैंप के दौरान छात्राओं को किशोरावस्था में होने वाली स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं, पोषण, स्वच्छता एवं उनके उपचार के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। स्वास्थ्य विभाग की डॉ. कविता ने छात्राओं को शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने की सलाह दी।
विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. महेंद्र सिंह ने छात्राओं को कौशल विकास, आगामी बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी और भविष्य में उपलब्ध रोजगार के अवसरों पर मार्गदर्शन दिया। उन्होंने कहा कि सही दिशा-निर्देशन और आत्मविश्वास से छात्राएं अपने जीवन में सफलता प्राप्त कर सकती हैं।
कार्यक्रम में नीरज गुप्ता, रत्नेश पटेल, सतीश पाल, जितेंद्र वर्मा, केशव प्रसाद, कुलदीप यादव, चंदा कुमारी, नवा टोला की प्रधानाचार्य तुलिका सिंह, चंदा मैम सहित विद्यालय स्टाफ एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।
आयोजन के माध्यम से छात्राओं को स्वास्थ्य जागरूकता के साथ-साथ कैरियर संबंधी दिशा-निर्देशन का लाभ मिला, जिससे उनमें आत्मविश्वास और जागरूकता का संचार हुआ।
khabre junction
