- रिपोर्ट:शिवेंदु श्रीवास्तव
सोनभद्र। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट), सोनभद्र में सामाजिक विषय से संबंधित प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन सोमवार, 09 फरवरी 2026 को सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम डायट प्राचार्य एवं उप शिक्षा निदेशक मुकुल आनंद पाण्डेय के निर्देशन में आयोजित किया गया।
इस प्रशिक्षण में जनपद के सभी विकासखंडों के उच्च प्राथमिक विद्यालयों एवं कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों के कुल 654 शिक्षकों ने छह चरणों में सहभागिता की। प्रशिक्षण के दौरान राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 एवं राष्ट्रीय पाठ्यचर्या की रूपरेखा के अंतर्गत सामाजिक विषयों में किए गए बदलावों पर विस्तार से चर्चा की गई।
कार्यक्रम में इतिहास, भूगोल, अर्थशास्त्र और नागरिक शास्त्र जैसे विषयों को विद्यालय स्तर पर बच्चों तक सरल, रुचिकर और प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करने के विभिन्न तरीकों पर संवाद किया गया। शिक्षकों को नवीन शिक्षण विधियों और व्यावहारिक गतिविधियों के माध्यम से सामाजिक विषयों को अधिक प्रभावी बनाने के सुझाव दिए गए।
प्रशिक्षण में सेवारत प्रशिक्षण प्रभारी सुनील कुमार मौर्या, नोडल प्रवक्ता हरिवंश सिंह, प्रवक्ता राजेश मौर्या और चंद्रशेखर ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वहीं बाह्य संदर्भदाता के रूप में राजा शारदा महेश इंटर कॉलेज, रॉबर्ट्सगंज, सोनभद्र के अर्थशास्त्र प्रवक्ता प्रवीण कुमार श्रीवास्तव ने शिक्षकों को मार्गदर्शन प्रदान किया।
कार्यक्रम के समापन पर प्रतिभागी शिक्षकों ने प्रशिक्षण को उपयोगी बताते हुए इसे विद्यालयी शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार के लिए महत्वपूर्ण कदम बताया।
khabre junction
