- रिपोर्ट: शिवेंदु श्रीवास्तव
सोनभद्र। जनपद के घोरावल कस्बा स्थित सोनांचल इंग्लिश मीडियम स्कूल में शैक्षिक सत्र 2025-26 के अंतर्गत विज्ञान प्रदर्शनी का सफल एवं भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भौतिक विज्ञान प्रवक्ता श्याम नारायण मौर्य तथा रसायन विज्ञान प्रवक्ता खुर्शीद आलम उपस्थित रहे। दोनों अतिथियों ने विभिन्न मॉडलों व वैज्ञानिक परियोजनाओं का अवलोकन कर विद्यार्थियों की रचनात्मकता, नवाचार और शोध क्षमता की सराहना की।
कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रबंधक काशी प्रसाद मौर्य ने की, जबकि प्रधानाचार्य अंजली गुप्ता के मार्गदर्शन में पूरे कार्यक्रम को सुव्यवस्थित रूप दिया गया। प्रदर्शनी को सफल बनाने में सहायक अध्यापक रीना राय, शोएब अंसारी, रवि नंदन पाल, प्रदीप विश्वकर्मा, विशाखा शुक्ला, रामकृपाल और अजीत मौर्य की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
प्रदर्शनी में विभिन्न कक्षाओं के छात्रों द्वारा बनाए गए मॉडलों का विशेषज्ञों द्वारा मूल्यांकन किया गया।
प्रथम स्थान – कक्षा 9 के छात्रों मुकुल कीर्ति सिंह, सत्यम निषाद, रोहित, अखंड प्रताप और प्रिया की टीम को उनकी परियोजना ‘ऑटो मोशन रोवर’ के लिए दिया गया।
द्वितीय स्थान – कक्षा 7 के ‘वॉटर मैनेजमेंट’ समूह को मिला, जिसमें सदिया, अभिलाषा, आकांक्षा और आयुषी शामिल थीं।
तृतीय स्थान – कक्षा 8(A) के ‘इको-फ्रेंडली सिटी’ मॉडल को प्राप्त हुआ, जिसे अभय कुमार, आवेश, रोहिणी पाल, आंचल शुक्ला और ओबेदुल्ला ने मिलकर तैयार किया।
कार्यक्रम के अंत में अतिथियों ने बच्चों को वैज्ञानिक सोच, नवाचार और अनुसंधान के क्षेत्र में निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। पूरे दिन स्कूल परिसर वैज्ञानिक उत्साह, जिज्ञासा और रचनात्मक गतिविधियों से सराबोर रहा।
