सोनभद्र: पुलिस का सघन चेकिंग अभियान, कई गाड़ियों का हुआ चालान

  • रिपोर्ट: शिवेंदु श्रीवास्तव

सोनभद्र। मिशन शक्ति 5.0 के तहत महिला सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रभावी अनुपालन को लेकर दुद्धी पुलिस ने शुक्रवार को सघन चेकिंग अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी दुद्धी राजेश कुमार राय के नेतृत्व में थाना पुलिस ने विभिन्न स्थानों पर वाहनों की गहन जांच की। अभियान के दौरान यातायात नियम तोड़ने वालों पर कड़ी कार्रवाई की गई। खासकर वाहनों पर जाति सूचक शब्द लिखने, चार पहिया वाहनों पर काली फिल्म लगाने, मॉडिफाइड साइलेंसर, सीट बेल्ट न पहनने, बिना हेलमेट बाइक चलाने, तीन सवारी बैठाने, गलत नंबर प्लेट व बिना नंबर प्लेट वाहन चलाने तथा स्टंटबाजी जैसे मामलों में चालान किया गया। पुलिस का कहना है कि इस कार्रवाई का उद्देश्य केवल दंड देना नहीं, बल्कि लोगों को यातायात नियमों और महिला सुरक्षा के प्रति जागरूक करना है। थाना दुद्धी पुलिस ने स्पष्ट किया कि यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा, ताकि सड़क सुरक्षा और कानून व्यवस्था और मजबूत की जा सके। पुलिस प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें और महिला सुरक्षा के लिए हमेशा सजग व संवेदनशील रहें।

Leave A Reply

Your email address will not be published.