सोनभद्र: डांस प्रतियोगिता के लिए 200 से अधिक प्रतिभागियों ने दिया ऑडिशन

  • रिपोर्ट: शिवेंदु श्रीवास्तव

दुद्धी (सोनभद्र)। अखण्ड भारत सांस्कृतिक मंच के तत्वावधान में 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के अवसर पर तहसील परिसर में आयोजित होने वाली ग्रुप एवं एकल डांस प्रतियोगिता के लिए ऑडिशन रविवार को देर शाम तक चला। शिवाजी तालाब के समीप उत्सव वाटिका में हुए ऑडिशन में 200 से अधिक बच्चे-बच्चियों ने प्रतिभाग किया। ऑडिशन का संचालन जज पैनल रितु सोनी, राहुल अग्रहरि और विवेक पांडे द्वारा किया गया। कार्यक्रम के अध्यक्ष संदीप गुप्ता ने बताया कि ऑडिशन के आधार पर करीब 100 प्रतिभागियों का चयन किया जाएगा। चयनित बच्चों को फोन के माध्यम से सूचना दी जाएगी, ताकि वे प्रतियोगिता की तैयारी बेहतर ढंग से कर सकें। उन्होंने यह भी बताया कि प्रतियोगिता में प्रतिभागियों के लिए आकर्षक पुरस्कार और नगद इनाम रखे गए हैं।

ऑडिशन के दौरान निवर्तमान दुद्धी विधानसभा प्रत्याशी श्रवण सिंह गोंड़ और नगर पंचायत चेयरमैन कमलेश मोहन ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि इस तरह की सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं बच्चों के आत्मविश्वास को बढ़ाती हैं और उन्हें आगे बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करती हैं। कार्यक्रम में अनिल हलुवाई, राकेश आजाद, प्रेमनारायण, मोनू सिंह, भोलू जायसवाल, मनीष जायसवाल, प्रियांशु अग्रहरि, सोनू जायसवाल, अनुरोध भोजवाल, रोहित कुमार, विकास कश्यप, मुकेश जायसवाल, अविनाश गुप्ता, पीयूष कसेरा, मोहित जायसवाल, प्रियांशु सोनी सहित कई लोग मौजूद रहे।

 

khabre junction

Leave A Reply

Your email address will not be published.