सोनभद्र : कपड़ा दुकान में भीषण आग, हजारों का सामान जलकर खाक

  • रिपोर्ट: शिवेंदु श्रीवास्तव

सोनभद्र। जनपद के रॉबर्ट्सगंज में सदर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत एडी होटल के सामने स्थित एक कपड़ा घर में शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। आग लगते ही दुकान से उठे धुएं के कारण इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और पुलिस के साथ मिलकर आग बुझाने में जुट गईं। घटना में एक युवक मामूली रूप से झुलस गया, जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल लोढ़ी रेफर किया गया है। आग से दुकान में रखा हजारों रुपये का सामान जलकर खाक हो गया, जबकि अन्य किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.