सोनभद्र: बैडमिंटन खेलते समय हेड कॉन्स्टेबल को हार्ट अटैक, इलाज के दौरान मौत

  • रिपोर्ट: शिवेंदु श्रीवास्तव

बभनी (सोनभद्र)।बभनी थाना में तैनात हेड कॉन्स्टेबल विशाल यादव (48) की रविवार को अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार वे बैडमिंटन खेल रहे थे, तभी अचानक हार्ट अटैक आया और वे वहीं गिर पड़े। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने तत्काल उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बभनी ले जाकर प्राथमिक उपचार कराया।

स्थिति गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया, जहां से बेहतर इलाज के लिए बीएचयू, वाराणसी भेजा गया। लेकिन रविवार देर रात इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

हेड कॉन्स्टेबल विशाल यादव मूल रूप से गाजीपुर के रहने वाले थे और स्वर्गीय बालरूप यादव के पुत्र थे। वे 1997 बैच के सिपाही थे और लंबे समय से पुलिस विभाग में सेवा दे रहे थे।

बभनी थाना प्रभारी निरीक्षक कमलेश पाल ने बताया कि उन्हें बचाने के लिए हर संभव प्रयास किया गया, लेकिन सफलता नहीं मिली। सोमवार को पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

पूरे पुलिस विभाग में उनके निधन से शोक की लहर है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.