सोनभद्र: कक्षा 12 की छात्रा अदिति बनी एक दिन की एसडीएम

  • रिपोर्ट: शिवेंदु श्रीवास्तव

सोनभद्र (घोरावल)। मिशन शक्ति अभियान के तहत घोरावल तहसील में सोमवार को राजकीय इंटर कॉलेज की छात्रा अदिति मौर्य को एक दिन का उप जिलाधिकारी (एसडीएम) बनाया गया। इस दौरान अदिति मौर्य ने तहसील परिसर में पहुंचकर आम जनमानस की शिकायतें सुनीं और अधिकारियों से तहसील के कार्यों के संबंध में जानकारी ली। उन्हें फरियादियों की समस्याओं, तहसील में कार्य करने की प्रक्रिया तथा न्यायालयीन कार्यप्रणाली से भी अवगत कराया गया।अदिति मौर्य ने पूरे मनोयोग से कार्यों को समझा और अनुभव साझा करते हुए कहा कि उन्हें यह अवसर पाकर गर्व महसूस हो रहा है। उन्होंने प्रशंसा व्यक्त करते हुए कहा कि भविष्य में वह भी इसी सेवा क्षेत्र में जाने का प्रयास करेंगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.