सोनभद्र: वार्षिकोत्सव और विदाई समारोह में बच्चों की प्रतिभा ने बिखेरी चमक

  • रिपोर्ट: शिवेंदु श्रीवास्तव

घोरावल (सोनभद्र)। कंपोजिट विद्यालय खरुआव में सत्रांत के अवसर पर शैक्षिक वार्षिकोत्सव, कक्षा 8 के विद्यार्थियों के विदाई समारोह और संकुल संगोष्ठी का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। कार्यक्रम में शिक्षकों, अभिभावकों और विद्यार्थियों की बड़ी संख्या में भागीदारी रही।

कार्यक्रम की अध्यक्षता एसएमसी अध्यक्ष कमलेश ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में एआरपी मयंक दुबे उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष संजय मिश्र तथा विशेष अतिथि के रूप में देवराज विश्वकर्मा मौजूद रहे।

इस अवसर पर प्रमोद, संतोष शुक्ल, नन्द कुमार शुक्ल (प्रधानाध्यापक), उदय नाथ, लवकुश कुमार शुक्ल, संध्या सिंह, सोनम आर्या, सुनैना, आभा और पार्वती देवी सहित बड़ी संख्या में अभिभावक भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

कार्यक्रम का संचालन कक्षा 7 की छात्राओं संध्या और आंचल ने किया। समारोह के दौरान विद्यार्थियों ने विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, जिनमें उनकी प्रतिभा और उत्साह साफ झलक रहा था। बच्चों की शानदार प्रस्तुतियों ने पूरे आयोजन को यादगार बना दिया और उपस्थित लोगों का मन मोह लिया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.