सोनभद्र ब्रेकिंग: बिना ड्राइवर खुद चल पड़ी बस, कार से हुई टक्कर – CCTV में कैद हुई घटना, देखें वीडियों…

  • रिपोर्ट: शिवेंदु श्रीवास्तव

सोनभद्र। रॉबर्ट्सगंज में गुरुवार को एक रहस्यमयी घटना ने सभी को चौंका दिया। चौहान पेट्रोल पंप के पास खड़ी एक बस अचानक अपने आप स्टार्ट होकर चल पड़ी और सामने खड़ी कार से टकरा गई। हैरानी की बात यह रही कि बस में न कोई ड्राइवर था और न ही यात्री।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बस कुछ समय से पेट्रोल पंप के पास खड़ी थी। तभी अचानक वह खुद चल पड़ी और तेजी से कार में टकरा गई। घटना का पूरा वीडियो पास लगे CCTV कैमरे में कैद हो गया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि यह घटना किसी तकनीकी खराबी या लापरवाही का परिणाम हो सकती है। गनीमत रही कि हादसे में कोई गंभीर घायल नहीं हुआ, लेकिन कार को नुकसान जरूर पहुंचा है।

पुलिस मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश में जुटी है कि आखिर बिना ड्राइवर बस कैसे स्टार्ट होकर चल पड़ी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.