सोनभद्र: नाइट क्रिकेट में रोमांच का धमाका, करीबी मुकाबलों ने बढ़ाया रोमांच

  • रिपोर्ट: रघुराज सिंह संवाददाता

बीजपुर(सोनभद्र)। बीजपुर प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट के तीसरे दिन मुकाबले बेहद रोमांचक रहे। पहले मैच में शांतिनगर जूनियर और मॉन्स्टर बॉय के बीच कड़ा मुकाबला हुआ, जिसमें मॉन्स्टर बॉय ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 46 रन बनाए। जवाब में शांतिनगर जूनियर ने 47 रन बनाकर 3 विकेट से जीत दर्ज की। दूसरे मुकाबले में धीरज 11 ने 52 रन बनाए, जिसके जवाब में DMCC ने 53 रन बनाकर 1 विकेट से जीत हासिल कर मैच अपने नाम कर लिया।
तीसरे प्री क्वार्टर फाइनल मुकाबले में रिहंद बॉयज ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 8 ओवर में 100 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी महारिकला की टीम 31 रन पर ऑल आउट हो गई, जिससे रिहंद बॉयज ने 69 रन से बड़ी जीत दर्ज की। मैच में अंपायरिंग अभिमन्यु जायसवाल और गुड्डू ने की, जबकि कमेंट्री की जिम्मेदारी धनंजय शर्मा ने संभाली।

Leave A Reply

Your email address will not be published.