सोनभद्र : राष्ट्रीय अविष्कार अभियान के तहत कोन में विकास खण्ड स्तरीय विज्ञान क्विज सम्पन्न

  • रिपोर्ट: शिवेंदु श्रीवास्तव

सोनभद्र। राष्ट्रीय अविष्कार अभियान के अंतर्गत शनिवार को विकास खण्ड कोन में खण्ड स्तरीय विज्ञान क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता खंड शिक्षा अधिकारी कोन के नेतृत्व में प्रातः 10 बजे से प्रारंभ हुई, जिसमें विकास खण्ड के सभी कम्पोजिट विद्यालय एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों के कुल 95 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता दो चरणों में आयोजित की गई। प्रथम चरण की लिखित परीक्षा के आधार पर 25 विद्यार्थियों का चयन किया गया, जबकि द्वितीय चरण में चयनित विद्यार्थियों की पुनः लिखित व मौखिक परीक्षा कराई गई।
अंतिम परिणाम के आधार पर विकास खण्ड कोन से प्रेम कुमार, मनीष कुमार, रामप्रवेश, सत्य प्रकाश एवं नैतिक कुमार का चयन जनपद स्तरीय विज्ञान क्विज प्रतियोगिता के लिए किया गया। प्रतियोगिता को सुचारू रूप से सम्पन्न कराने हेतु श्रवण कुमार, प्रधानाध्यापक उच्च प्राथमिक विद्यालय कोन एवं दिलीप कुमार चौरसिया (एआरपी) को नोडल नामित किया गया। इस अवसर पर राजेश मौर्य वरिष्ठ प्रवक्ता डायट, रितेश कुमार, रामेश्वर प्रसाद, रोहित पाण्डेय, पुष्पेन्द्र, महेन्द्र यादव, संजीव कुमार, अभिनव, शमशेर अहमद, शिव प्रसाद विश्वकर्मा, प्रदीप कुमार, शिवराज सिंह, संत त्रिपाठी, अरविन्द पांडेय, सत्य प्रकाश सिंह, प्रितेश जौहरी, रविशंकर मौर्य, अविनाश कुमार, योगेश दुबे, सुनील कुमार, अरुण कुमार मौर्य सहित अन्य शिक्षकगण उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.