समाधान शिविर में अबतक 5928 शिकायतों का हुआ निपटान

ऐलनाबाद सिरसा, 19 मार्च (एम पी भार्गव )
वीरवार को जिला लघु सचिवालय के सभागार में समाधान शिविर का आयोजन किया गया, जहां जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी बलजीत सिंह चहल ने लोगों की समस्याएं सुनीं। इसके अलावा उपमंडल स्तर पर भी समाधान शिविरों का आयोजन किया गया। गौरतलब है कि हरियाणा सरकार के निर्देशानुसार आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से जिला एवं उपमंडल स्तर पर प्रत्येक सोमवार और वीरवार को सुबह 10 से 12 बजे तक समाधान शिविर आयोजित किए जा रहे हैं।
डीडीपीओ बलजीत सिंह चहल ने उपस्थित विभागों को निर्देश दिए कि प्राप्त शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध और प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि आमजन को अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न काटने पड़ें और उन्हें एक ही स्थान पर राहत मिले, यही समाधान शिविर का मुख्य उद्देश्य है। सरकार का उद्देश्य है कि आमजन की समस्याओं का त्वरित और पारदर्शी समाधान हो। उन्होंने कहा कि विभागाध्यक्ष शिकायतों के निपटान में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतें और लोगों को सरकारी योजनाओं का अधिकतम लाभ पहुंचाने के लिए गंभीरता से कार्य करें। इसके अलावा अपने कार्यालयों में आने वाली समस्याओं को भी तत्परता से निवारण करें।
सरकार के आदेशानुसार समाधान शिविरों का आयोजन सप्ताह में दो दिन, सोमवार व वीरवार को नियमित रूप से किया जा रहा है। इसी क्रम में 16 मार्च को आयोजित शिविर में कुल 6 शिकायतें प्राप्त हुईं, जबकि 19 मार्च को आयोजित शिविर में 3 शिकायतें दर्ज की गईं।
शिविर के दौरान चैयरपर्सन द्वारा संबंधित विभागों के अधिकारियों को प्राप्त शिकायतों के शीघ्र एवं प्रभावी निपटान के लिए आवश्यक निर्देश दिए गए। साथ ही विभागों से एक्शन टेकन रिपोर्ट (एटीआर) प्राप्त होने पर उन्हें पोर्टल पर अपलोड किया

Leave A Reply

Your email address will not be published.