राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए छह बेंचों का गठन

12 जुलाई को सिरसा, डबवाली और ऐलनाबाद में होगी सुनवाई,  जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने किया आयोजन की तैयारी का एलान

  • रिपोर्ट: एमपी भार्गव

ऐलनाबाद, सिरसा (04 जून): राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार 12 जुलाई 2025 को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन सिरसा, डबवाली और ऐलनाबाद न्यायालय परिसरों में किया जाएगा। इस आयोजन को सफल बनाने के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने 6 बेंचों का गठन किया है।

इन न्यायिक अधिकारियों की देखरेख में होगी सुनवाई
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव व मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी प्रवेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि:

सिरसा न्यायालय परिसर में

  • अतिरिक्त प्रिंसिपल जज (फैमिली कोर्ट) सुमित गर्ग
  • अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश नवजीत कालड़ा
  • न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी राकेश कादियान
  • सिविल जज (जूनियर डिविजन) रिचू लोक अदालत में मामलों की सुनवाई करेंगे।

डबवाली में

  • सिविल जज (जूनियर डिविजन) सुमन पाटलेन द्वारा लोक अदालत की बेंच का संचालन किया जाएगा।

ऐलनाबाद में

  • अतिरिक्त सिविल जज (सीनियर डिविजन) एवं उपमंडल न्यायिक मजिस्ट्रेट आशीष आर्य मामलों की सुनवाई करेंगे।

 मामलों का त्वरित और सुलभ निपटारा होगा
इस लोक अदालत के माध्यम से विभिन्न विवादित एवं अविवादित मामलों का त्वरित, सरल और सुलहपूर्ण समाधान किया जाएगा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने जनता से अपील की है कि वे अपने लंबित मामलों के निपटारे के लिए इस अवसर का लाभ उठाएं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.