- रिपोर्ट: हरिश्चंद चंद्र
कासगंज। कोतवाली कासगंज क्षेत्र में पुलिस ने जुआ खेलते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 10,810 रुपये नकद और ताश की गड्डी बरामद की गई है। सभी के खिलाफ जुआ अधिनियम की धारा 13 के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार के नेतृत्व में चलाए जा रहे अवैध जुआ-सट्टा विरोधी अभियान के तहत की गई। कार्रवाई में जिले की एसओजी टीम और सर्विलांस टीम की भी अहम भूमिका रही।
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कोतवाली क्षेत्र में कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर छह जुआरियों को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपियों में सत्येंद्र कुमार पुत्र उदयवीर सिंह और बालिस्टर, दोनों निवासी ग्राम ढंडेसरी, थाना सिकंदराराऊ, जनपद हाथरस; संजय पुत्र छत्रपाल और बंटू पुत्र छत्रपाल (विकलांग), निवासी ग्राम भटीकरा, थाना सिकंदराराऊ, जनपद हाथरस; जीतू उर्फ जितेंद्र कुमार पुत्र चंद्रपाल निवासी चतुरिया हनौथा, जनपद कासगंज; तथा राजीव कुमार पुत्र प्रमोद कुमार निवासी ग्राम चतुरिया हनौथा, जनपद कासगंज शामिल हैं।
पुलिस ने बताया कि सभी आरोपियों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
khabre junction
