सिरसा: भ्रष्टाचार पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की कड़ी कार्रवाई, तहसीलदार भवनेश कुमार सस्पेंड

ऐलनाबाद, सिरसा (एम. पी. भार्गव), 1 जुलाई: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए सिरसा जिले के तहसीलदार भवनेश कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई सरकार की “जीरो टॉलरेंस” नीति के तहत की गई है।

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि भ्रष्टाचार किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। सस्पेंशन अवधि के दौरान भवनेश कुमार का मुख्यालय डाइरेक्टर लैंड रिकॉर्ड, पंचकुला में रहेगा।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा, “सरकार की नीति स्पष्ट है—भ्रष्टाचार के लिए कोई जगह नहीं। जनता के हितों से खिलवाड़ करने वालों पर कार्रवाई निश्चित है।”

यह कार्रवाई राज्य सरकार के भ्रष्टाचार के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान की एक और बड़ी कड़ी मानी जा रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.