रामपुर।शहर के मिस्टन गंज स्थित कूचा देवी दास क्षेत्र में गौरव जैन के निवास पर ज्ञानपुर सुखदेव क्लासेस के सहयोग से एसआईआर (विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण) जागरूकता कैंप का सफल आयोजन किया गया। कैंप में क्षेत्र के बीएलओ ने सहयोग करते हुए 50 से अधिक एसआईआर फॉर्म भरवाए गए।
सरकार एवं प्रशासन द्वारा मतदाता सूची के शुद्धिकरण के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में आम नागरिकों को समय पर अपने फॉर्म भरने हेतु जागरूक किया जा रहा है।
अनु मिश्रा ने बताया कि एसआईआर प्रक्रिया आगामी चुनाव व्यवस्था को अधिक पारदर्शी और मजबूत बनाने का महत्वपूर्ण कदम है। ऐसे कैंप आम नागरिकों को जागरूक करने और लोकतंत्र को सुदृढ़ करने में अहम भूमिका निभाते हैं।
ज्ञानपुर सुखदेव क्लासेस के निदेशक सुखदेव मिश्रा ने कहा कि आगे भी समय-समय पर ऐसे जागरूकता कैंप लगाए जाएंगे, ताकि अधिक से अधिक मतदाता एसआईआर प्रक्रिया से जुड़कर अपने अधिकार का उपयोग सही तरीके से कर सकें।
उपस्थित रहे
इस अवसर पर—
सुखदेव मिश्रा (निदेशक, ज्ञानपुर सुखदेव क्लासेस),
अनु मिश्रा, गौरव जैन, पूजा जैन,
बीएलए राजेंद्र कुमार अग्रवाल,
बीएलओ शिवांगी गुप्ता, बीएलओ प्रफुल्ल सेन गुप्ता,
एक्सपर्ट फैकल्टी केशव कुमार मौर्य
सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।
कैंप में नागरिकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया तथा मतदाता सूची शुद्धिकरण को समर्थन दिया।
