श्री विंध्य पंडा समाज ने विंध्यवासिनी मंदिर में हो रही मनमानी पर जताई नाराजगी, कड़ी कार्रवाई की उठाई मांग
- रिपोर्ट: मंजय वर्मा
आज दिनांक 20 नवंबर 2025 को श्री विंध्य पंडा समाज के अध्यक्ष, मंत्री एवं कार्यकारिणी के प्रतिनिधि मंडल ने विंध्याचल स्थित माँ विंध्यवासिनी मंदिर परिसर में बढ़ती अनियमितताओं को लेकर गंभीर चिंता व्यक्त की। प्रतिनिधिमंडल ने प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर मंदिर परिसर में हो रही मनमानी और अवैध गतिविधियों पर तुरंत रोक लगाने की मांग की।
प्रतिनिधि मंडल ने बताया कि मंदिर परिसर में लाल और पीला कपड़ा पहनकर फर्जी एवं बाहरी लोगों द्वारा यात्रियों से जबरन धन उगाही की जा रही है। इसके अलावा विभिन्न स्थानों पर फर्जी व्यक्तियों द्वारा अवैध रूप से तिलक लगाने और भीख मांगने वालों की बढ़ती गतिविधियों से श्रद्धालुओं को परेशान होना पड़ रहा है।
समाज के सदस्यों ने इन सभी गतिविधियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की। साथ ही मंदिर की पवित्रता व व्यवस्था बनाए रखने के लिए श्री विंध्य पंडा समाज का चुनाव शीघ्र कराने की आवश्यकता पर भी जोर दिया। प्रतिनिधि मंडल ने मंदिर व्यवस्था को सुधारने से जुड़े महत्वपूर्ण बिंदुओं का उल्लेख करते हुए प्रशासन को पत्र सौंपा।
बैठक में उपस्थित प्रमुख सदस्य—
अध्यक्ष: पंकज द्विवेदी
मंत्री: भानू पाठक
कोषाध्यक्ष: तेजन गिरी
सदस्य: संगम लाल त्रिपाठी, गौतम द्विवेदी, शनि दत्त पाठक, शनि पांडेय
साथ ही अन्य सदस्यगण भी मौजूद रहे।
