प्रतिभाशाली बच्चों के लिए शाहीन अकादमी छात्रवृत्ति परीक्षा 29 जून को

80% या उससे अधिक अंक लाने वाले विद्यार्थियों को मिलेगी नीट की निःशुल्क तैयारी

बदायूं। शाहीन अकादमी सहसवान द्वारा आर्थिक रूप से कमजोर लेकिन मेधावी छात्रों के लिए एक सुनहरा अवसर प्रदान किया जा रहा है। इसी क्रम में आगामी 29 जून 2025 को सुबह 10:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक राजाराम महिला इंटर कॉलेज, बदायूं में छात्रवृत्ति परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया गया कि इस परीक्षा में 80 प्रतिशत या उससे अधिक अंक लाने वाले छात्रों को नीट (NEET) की निःशुल्क कोचिंग उपलब्ध कराई जाएगी। शाहीन अकादमी का उद्देश्य है कि कोई भी प्रतिभाशाली छात्र केवल आर्थिक तंगी के कारण शिक्षा से वंचित न रहे।

शाहीन अकादमी के चेयरमैन कलीमुल हफीज शिक्षा के क्षेत्र में समर्पित प्रयास कर रहे हैं। संस्थान का सिटी ऑफिस नई सराय बड़ा दरवाजा, बरेली-बदायूं मार्ग पर स्थित है। आवेदन पत्र ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से भरे जा सकते हैं।

अकादमी के फैकल्टी में कुशीनगर के टॉपर रहे फिजिक्स प्रवक्ता अजहर और बायोलॉजी प्रवक्ता अबुजर जैसे अनुभवी शिक्षक शामिल हैं। प्रेस वार्ता के दौरान आमिर सुल्तानी ने चेयरमैन और प्रवक्ताओं का परिचय कराया तथा इस पहल को सामाजिक बदलाव की दिशा में एक कदम बताया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.