लखनऊ से सेट: बाराबंकी पुलिस ने सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोज यादव को सफदरगंज से गिरफ्तार

  • रिपोर्ट: कपिल सिंह

बाराबंकी। राजधानी लखनऊ से सटे बाराबंकी से बड़ी खबर सामने आई है। यहां की बाराबंकी पुलिस ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोज यादव को सफदरगंज इलाके से गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि मनोज यादव पिछले दो दिनों से लापता थे।

पुलिस ने बताया कि यह गिरफ्तारी एक प्रकरण से जुड़ी है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस टीम उन्हें बड़ागांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गई, जहां उनका मेडिकल परीक्षण कराया गया।

बाराबंकी पुलिस ने इस मामले को लेकर मीडिया में जारी किए गए प्रेस नोट में बताया कि दिनांक 11/02/2026 को थाना सफदरगंज पर धमकी देने, जाति सूचक शब्द बोलने आदि के आरोपों में मुकदमा संख्या 50/26 पंजीकृत किया गया था।
आज 13/02/2026 को थाना सफदरगंज पुलिस द्वारा अभियुक्त मनोज उर्फ बब्लू पुत्र रामकुंवर निवासी ग्राम भगोलापुरवा थाना सफदरगंज जनपद बाराबंकी को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने आगे कहा कि आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है और मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। गिरफ्तारी के बाद सपा कार्यकर्ता और समर्थक इस कार्रवाई पर मिली-जुली प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

इस बीच सुरक्षा की दृष्टि से इलाके में पुलिस बल तैनात किया गया है और स्थिति पर कड़ी नजर रखी जा रही है। आने वाले समय में पुलिस इस मामले में और अधिक जानकारी सार्वजनिक कर सकती है।

 

khabre junction

Leave A Reply

Your email address will not be published.