जद यू के वरिष्ठ नेता रामानुज शर्मा बने लखीसराय जदयू के नए जिलाध्यक्ष

संगठनात्मक चुनाव 2026 के तहत प्रदेश कार्यालय ने जारी किया आदेश, बधाई देने वालों का लगा तांता

लखीसराय(सरफराज आलम)जनता दल (यू) के संगठनात्मक चुनाव 2026 के तहत लखीसराय जिला इकाई के नए जिलाध्यक्ष के नाम की घोषणा कर दी गई है। प्रदेश कार्यालय से जारी आदेश के अनुसार रामानुज शर्मा को जदयू का नया जिलाध्यक्ष घोषित किया गया है।

रामानुज शर्मा पूर्व में रामपुर गांव के मुखिया भी रह चुके हैं। पार्टी नेतृत्व ने उनकी नियुक्ति को संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने की दिशा में अहम कदम बताया है। साथ ही उन्हें तत्काल प्रभाव से जिम्मेदारी संभालने के निर्देश दिए गए हैं।

नए जिलाध्यक्ष की घोषणा के बाद रामानुज शर्मा को बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। बधाई देने वालों में सूर्यगढ़ा के विधायक रामानंद मंडल, लखीसराय जिला परिषद उपाध्यक्ष प्रतिनिधि मदन मंडल, जदयू के वरिष्ठ नेता अजीत पटेल, भाजपा नेता हिमांशु पटेल, विकास आनंद साहू, घनश्याम मंडल सहित कई अन्य लोग शामिल हैं। जनता दल यूनाइटेड के नेताओं ने रामानुज शर्मा को लखीसराय जिला जदयू के नए जिला अध्यक्ष बनने पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार,केंद्रीय मंत्री सह स्थानीय सांसद राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह,जद यू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा,प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा का आभार प्रकट किया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.