मोदीनगर विधानसभा क्षेत्र के छतरी वाले मंदिर परिसर में “आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान – विधानसभा सम्मेलन” का आयोजन

सोमवार को मोदीनगर विधानसभा क्षेत्र के छतरी वाले मंदिर परिसर में “आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान – विधानसभा सम्मेलन” का आयोजन भव्य रूप से संपन्न हुआ।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय डॉ. मंजू शिवाच, विधायक मोदीनगर रहीं। मुख्य वक्ता के रूप में श्री अरुण वशिष्ठ, सदस्य प्रदेश कार्यकारिणी, भारतीय जनता पार्टी ने आत्मनिर्भर भारत के विज़न और प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत की आर्थिक प्रगति पर विस्तार से अपने विचार व्यक्त किए।

कार्यक्रम की अध्यक्षता चौधरी चैनपाल सिंह, जिला अध्यक्ष भाजपा गाजियाबाद ने की, जिन्होंने स्थानीय स्तर पर चल रहे जनकल्याणकारी अभियानों की जानकारी दी।

कार्यक्रम में एक्सपर्ट वक्ता श्री अरुण राघव (कर अधिवक्ता) ने उपस्थित जनसमूह को “जीएसटी बचत उत्सव” अभियान से संबंधित उपयोगी जानकारी दी और कर व्यवस्था में पारदर्शिता एवं आत्मनिर्भरता के महत्व पर प्रकाश डाला।

अपने संबोधन में माननीय विधायक डॉ. मंजू शिवाच जी ने कहा कि –

“आत्मनिर्भर भारत का लक्ष्य केवल आर्थिक स्वतंत्रता तक सीमित नहीं है, बल्कि यह हर नागरिक के सशक्तिकरण का प्रतीक है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में आज भारत वैश्विक मंच पर नई ऊँचाइयाँ छू रहा है। हमें स्थानीय स्तर पर उद्यमिता, महिला सशक्तिकरण, और ‘वोकल फॉर लोकल’ के संकल्प को साकार करने की दिशा में मिलकर कार्य करना होगा।”

कार्यक्रम में पूर्व जिला अध्यक्ष सतवीर राघव, शहर अध्यक्ष आकाश शर्मा, पवन सिंघल, जितेंद्र चित्तौड़ा, अमित चौधरी, नितिन जिंदल, सुदेश जैन, नवीन जायसवाल, नवेंद्र गौड, प्रदीप भारद्वाज, संजय भदोला आदि उपस्थित रहे |

Leave A Reply

Your email address will not be published.