SDM सदर गुलाब चन्द्र बाढ़ प्रभावित इलाकों में लगातार सेवा में जुटे, राहत शिविरों का निरीक्षण कर बांट रहे मदद

  • रिपोर्ट- मंजय वर्मा

मिर्जापुर। जनपद मिर्जापुर के बाढ़ग्रस्त इलाकों में एसडीएम सदर गुलाब चन्द्र पिछले 6 दिनों से लगातार बाढ़ पीड़ितों की सेवा में जुटे हुए हैं। वे अपनी टीम के साथ राहत शिविरों का निरीक्षण कर रहे हैं और जरूरतमंदों तक राहत सामग्री पहुँचाने में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

सदर तहसील के विभिन्न बाढ़ प्रभावित ग्रामों में सरकारी तंत्र, सामाजिक संगठनों और एनजीओ के कार्यकर्ताओं की मदद से भोजन, पानी और आवश्यक सामान पहुँचाया जा रहा है। गंगा का जलस्तर फिलहाल तेजी से घट रहा है, जिससे प्रभावित क्षेत्रों में राहत की उम्मीद जगी है।

एसडीएम गुलाब चन्द्र द्वारा दिन-रात बाढ़ पीड़ितों के बीच रहकर किया जा रहा सहयोग स्थानीय लोगों में चर्चा का विषय बन गया है। उनकी यह निरंतर सेवा भावना बाढ़ से जूझ रहे लोगों के लिए बड़ी राहत साबित हो रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.