थाना समाधान दिवस पर एसडीएम सदर गुलाब चंद्र ने सुनी जन समस्याएं, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

  • रिपोर्ट:  मंजय वर्मा

मिर्जापुर, 28 जून 2025। जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सोमेन वर्मा के निर्देशन में कोतवाली शहर में शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर तेजतर्रार एवं लोकप्रिय एसडीएम सदर गुलाब चंद्र की अध्यक्षता में जन समस्याएं सुनी गईं।

थाना समाधान दिवस के दौरान कुल दो शिकायतों का मौके पर ही गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया गया। एसडीएम सदर ने मौजूद अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनता की समस्याओं का निस्तारण पूरी ईमानदारी और संवेदनशीलता से किया जाए। उन्होंने सख्त लहजे में चेतावनी दी कि यदि किसी भी स्तर पर लापरवाही पाई गई तो संबंधित अधिकारी पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।

मीडिया से बातचीत करते हुए एसडीएम गुलाब चंद्र ने कहा कि फरियादियों को बार-बार तहसील या थाना के चक्कर न काटने पड़ें, इसके लिए समाधान दिवस एक महत्वपूर्ण मंच है और इसे प्रभावी बनाना हम सभी की जिम्मेदारी है।

इस अवसर पर थाना प्रभारी नीरज पाठक, लेखपाल धीरज पाठक, हल्का दरोगा समेत अन्य अधिकारी और कई फरियादी उपस्थित रहे।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.