- रिपोर्ट- शिवेंदु श्रीवास्तव
सोनभद्र (घोरावल)। उपजिलाधिकारी आशीष त्रिपाठी ने प्राथमिक विद्यालय शाहगंज के पास स्थित सहकारी साधन समिति खाद विक्रय केंद्र का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान वहां मौजूद भीड़ से बातचीत कर उनकी समस्याओं को सुना गया। किसानों की परेशानी को देखते हुए संबंधित थाने से पुलिस बल उपलब्ध कराया गया ताकि शांति व्यवस्था बनी रहे। साथ ही टोकन व्यवस्था के माध्यम से सभी को खाद वितरण का आश्वासन दिया गया। इस दौरान बिहार कोऑपरेटिव जनपद सोनभद्र से अधिक मात्रा में खाद उपलब्ध कराने हेतु भी अनुरोध किया गया।
इसी क्रम में पास स्थित प्राथमिक विद्यालय शाहगंज का भी औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के समय बच्चे मध्याह्न भोजन करते हुए पाए गए। बच्चों को प्रोत्साहित किया गया तथा शिक्षकों को विद्यालय परिसर की साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए, ताकि मौसमजनित वायरल फीवर से बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।
