लखीसराय पहुंचे अनुसूचित जनजाति मंत्री जनक राम ने जिलांतर्गत संचालित डॉ भीमराव अंबेडकर आवासीय विद्यालय,का किया निरीक्षण
विद्यालय निरीक्षण के उपरांत मंत्री द्वारा लखीसराय में कार्यरत 92 विकास मित्रों के साथ मंत्रणा कक्ष में की बैठकडीएम मिथलेश मिश्र ने बुके भेंट कर मंत्री का किया स्वागत
- रिपोर्ट: सरफ़राज़ आलम
लखीसराय! लखीसराय जिला में अनु. जाति एवं अनु. जनजाति कल्याण विभाग,बिहार सरकार के मंत्री जनक राम द्वारा लखीसराय जिलांतर्गत संचालित डॉ भीमराव अंबेडकर आवासीय विद्यालय, बिहरौरा का निरीक्षण किया गया।
मंत्री जनक राम द्वारा विद्यालय की शैक्षणिक/गैर शैक्षणिक व्यवस्था, भोजन व्यवस्था, छात्रावास एवं विद्यालय की साफ- सफाई संबंधी व्यवस्था का निरीक्षण किया गया।
विद्यालय में अध्ययनरत छात्राओं से सीधा संवाद किया गया एवं छात्राओं के साथ पठन-पाठन, भोजन की गुणवत्ता, साफ- सफाई एवं अन्य व्यवस्था पर चर्चा की गई। माननीय मंत्री जी द्वारा छात्राओं का मैट्रिक परीक्षा उपरांत भविष्य में लक्ष्य निर्धारण हेतु मार्गदर्शन भी किया गया।
छात्राओं के साथ संवाद कार्यक्रम में विद्यालय में अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी के लिए आए हुए कई अभिभावक से विद्यालय में छात्राओं को विभाग द्वारा उपलब्ध कराई जा रही विभिन्न सुविधाओं की जानकारी ली गई। अभिभावक एवं छात्रा दोनों विद्यालय में विभाग द्वारा उपलब्ध सुविधा से काफी प्रसन्न एवं संतुष्ट दिखे।
विद्यालय निरीक्षण के उपरांत मंत्री द्वारा लखीसराय जिले में कार्यरत 92 विकास मित्रों के साथ मंत्रणा कक्ष में बैठक की गई।
अनु.जाति एवं अनु. जनजाति, कल्याण विभाग द्वारा आयोजित डॉ अम्बेडकर समग्र सेवा अभियान अंतर्गत शिविर में विकास मित्र द्वारा सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजना से वंचित महादलित परिवार के हित के लिए किए गए कार्यों की काफी सराहना की गई। विकास मित्र को भविष्य में भी अनु. जाति/अनु. जनजाति व्यक्तियों के उत्थान के लिए निरन्तर कार्य करते रहने के लिए प्रोत्साहित किया गया।
जिला पदाधिकारी, लखीसराय मिथिलेश मिश्र द्वारा विकास मित्र के कार्यों की सराहना की एवं विकास मित्रों को अपने पंचायत/वार्ड में पीछे छूट गए लोगों को मुख्य धारा से जोड़ने हेतु प्रेरित किया गया।
उप विकास आयुक्त, लखीसराय द्वारा विकास मित्र को महादलित परिवार के विकास में जिला स्तर से हर संभव सहयोग प्राप्त होने का आश्वासन दिया गया।
बैठक में जिला पदाधिकारी मिथिलेश मिश्र, उप विकास आयुक्त सुमित कुमार, उप निदेशक (मुंगेर प्रमंडल),जिला कल्याण पदाधिकारी राजीव रंजन कुमार, अनुमंडल कल्याण पदाधिकारी, सभी प्रखंड के प्रखंड कल्याण पदाधिकारी एवं सभी विकास मित्र उपस्थित रहें।
