एसबीआई CAPAP ने, अपने प्राण राष्ट्र की सुरक्षा में समर्पित करने वाले सीआईएसएफ जवानो को एक-एक करोड़ की वित्तीय सहायता प्रदान की

  • रिपोर्ट:मनोज यादव

एटा:- किश्तवाड़ में बादल फटने की भीषण प्राकृतिक आपदा के दौरान सर्वोच्च कर्तव्यनिष्ठा का परिचयन देते हुए अपने प्राण राष्ट्र की सुरक्षा हेतु समर्पित कर देने वाले केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) के दो वीर जवानों के परिजनों को हाल ही में ऐसा एसबीआई CAPAP के अंतर्गत व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा योजना से प्रत्येक को एक-एक करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की गई।

यह वित्तीय संबल मात्र एक आर्थिक प्रतिपूर्ति नहीं, बल्कि राष्ट्र की ओर से उन अमर वीरों को श्रद्धांजलि है, जिन्होंने अपने अनुशासन, वीरता और अदम्य संकल्प के बल पर संकट की घड़ी में मानवता और राष्ट्रीय दायित्वों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी। किश्तवाड़ में आई आकस्मिक बादल फटने की त्रासदी ने जहाँ व्यापक तबाही का परिदृश्य निर्मित किया, वहीं इन जवानों ने कर्तव्यपथ पर अडिग रहते हुए अंतिम क्षण तक सेवा की सर्वोच्च मर्यादा का निर्वहन किया।

CAPAP के अंतर्गत प्रदान की गई यह सहायता देश की सुरक्षा-व्यवस्था में जीवन-जोखिम उठाने वाले हर सुरक्षाकर्मी के प्रति सरकार की संवेदनशीलता और उनके परिवारों के प्रति दायित्वबोध का सशक्त प्रतीक है। यह आर्थिक सहयोग शहीद परिवारों को न केवल जीवन के पुनर्निर्माण में सहारा देगा, बल्कि यह संदेश भी देगा कि राष्ट्र अपने वीरों के योगदान को कभी विस्मृत नहीं करता। इन दोनों रणबांकुरों की त्याग-गाथा सदैव प्रेरणास्रोत बनी रहेगी और सुरक्षा बलों की गरिमा को और अधिक अभिवर्धित करेगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.