पदोन्नति पर निरीक्षक बने सरताज को कंधों पर सितारे लगाकर एसपी व एएसपी ने दी बधाई

रामपुर।रामपुर पुलिस में कार्यरत उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस से निरीक्षक नागरिक पुलिस के पद पर प्रोन्नत हुए आईजीआरएस शाखा में तैनात उ0नि0 सरताज (आईजीआरएस प्रभारी) को पुलिस अधीक्षक रामपुर विद्यासागर मिश्र एवं अपर पुलिस अधीक्षक अनुराग सिंह द्वारा उनके कंधों पर सितारे लगाकर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक एवं अपर पुलिस अधीक्षक ने निरीक्षक सरताज के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन एवं जनसेवा की भावना के साथ और अधिक जिम्मेदारी एवं समर्पण के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया।

पुलिस अधिकारियों ने कहा कि पदोन्नति के साथ जिम्मेदारियां भी बढ़ जाती हैं और जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरना ही एक सच्चे पुलिस अधिकारी की पहचान है। इस सम्मानपूर्ण क्षण पर उपस्थित पुलिसकर्मियों ने भी निरीक्षक सरताज को बधाई दी और उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं प्रकट कीं।

 

khabre junction 

Leave A Reply

Your email address will not be published.