- रिपोर्ट: प्रेम सिन्हा
पटना।राजधानी पटना के कंकड़बाग स्थित ज्ञान गंगा कोचिंग सेंटर में सरस्वती पूजा एवं संस्थान का 12वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों, शिक्षकों और गणमान्य अतिथियों की उत्साहपूर्ण सहभागिता देखने को मिली।
कार्यक्रम का उद्घाटन विधायक संजय कुमार गुप्ता ने किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि सरस्वती माता हमें यह संदेश देती हैं कि ज्ञान केवल पुस्तकों तक सीमित नहीं है, बल्कि संगीत, कला, विज्ञान और आत्म-चिंतन में भी विद्यमान है। उन्होंने कहा कि सरस्वती हमें सत्य, विवेक और विनम्रता के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देती हैं। विधायक ने ज्ञान गंगा संस्था के सफल छात्रों को बधाई देते हुए कहा कि वे आगे भी इसी तरह परिश्रम करते रहें और जीवन में नई ऊँचाइयों को प्राप्त करें।
इस अवसर पर पूर्व कुलपति डॉ. के.सी. सिन्हा ने कहा कि ज्ञान गंगा का अर्थ ही शिक्षा का विस्तार है। उन्होंने संस्थान के निदेशक मोहित कुमार को धन्यवाद देते हुए कहा कि वे निरंतर सफल छात्रों को सम्मानित कर उनका मनोबल बढ़ाने का सराहनीय कार्य कर रहे हैं।
कार्यक्रम में वार्ड 32 की वार्ड पार्षद पिंकी यादव, वार्ड 31 के वार्ड पार्षद प्रतिनिधि महेंद्र शर्मा, कमलनयन श्रीवास्तव, राजेश राज सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने भी अपने विचार व्यक्त किए।
कोचिंग संस्थान के निदेशक मोहित कुमार ने उपस्थित सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन से संस्था को नई ऊर्जा और दिशा मिलती है। उन्होंने कहा कि वे ज्ञान गंगा कोचिंग सेंटर को निरंतर नई ऊँचाइयों तक ले जाने के लिए प्रयासरत रहेंगे। साथ ही उन्होंने उन सभी शिक्षकों का धन्यवाद किया, जिन्होंने संस्था के 12 वर्षों के सफर में सहयोग दिया।
कार्यक्रम के दौरान संस्थान के 21 सफल छात्रों को सम्मानित किया गया। इसमें प्रथम स्थान नीरज कुमार, द्वितीय स्थान कला वर्ग की छात्रा मुस्कान सिंह तथा तृतीय स्थान विज्ञान वर्ग की छात्रा मुस्कान कुमारी को प्राप्त हुआ।
कार्यक्रम को सफल बनाने में शिक्षक पवन कुमार, निशांत मिश्रा, सनोज राज, राकेश कुमार, प्रदीप कुमार, उत्सव राज, सूरज सिंह, गुलशन कुमार, गणेश कुमार, रोहित राज, राहुल कुमार, रौशन कुमार, अजय किशोर, उज्जवल कुमार, सूरज, श्याम सहित अन्य का महत्वपूर्ण योगदान रहा। इस अवसर पर छात्रों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने समारोह को और भी आकर्षक बना दिया।
khabre junction
