Samsung ने लॉन्च किया नया बजट स्मार्टफोन Galaxy F05, जानिए फीचर्स और कीमत

नई दिल्ली। Samsung ने भारतीय बाजार में अपना नया बजट स्मार्टफोन Samsung Galaxy F05 लॉन्च कर दिया है। इस लो बजट रेंज के स्मार्टफोन में प्रीमियम फीचर्स दिए गए हैं। Samsung Galaxy F05 में 5,000mAh की बैटरी के साथ फास्ट चार्जिंग सपोर्ट और 50MP का डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। आइए जानते हैं इस स्मार्टफोन की कीमत और फीचर्स के बारे में:

Samsung Galaxy F05: कीमत और उपलब्धता Samsung Galaxy F05 को 4GB रैम और 64GB स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च किया गया है, जिसकी कीमत 7,999 रुपये है। यह स्मार्टफोन 20 सितंबर से कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट, Flipkart और अन्य रिटेल स्टोर्स पर उपलब्ध होगा। फोन Twilight Blue कलर में मिलेगा।

Samsung Galaxy F05: स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स इस स्मार्टफोन में 6.7 इंच की एचडी+ डिस्प्ले है और यह MediaTek Helio G85 चिपसेट से लैस है। 64GB इंटरनल स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड से 1TB तक बढ़ाया जा सकता है। फोन में एंड्रॉइड 14 ओएस दिया गया है और इसे चार साल तक सिक्योरिटी अपडेट्स मिलते रहेंगे।

कैमरा और बैटरी Samsung Galaxy F05 में 50MP का प्राइमरी और 2MP का डेप्थ सेंसर दिया गया है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 8MP का फ्रंट कैमरा है। पावर बैकअप के लिए इसमें 5,000mAh की बैटरी दी गई है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.