डिंपल यादव पर की गई अभद्र टिप्पणी को लेकर समाजवादी महिला मोर्चा आक्रोशित, रामपुर में FIR की मांग

रामपुर। समाजवादी महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष रेनू श्रीवास्तव के आवाहन पर पूर्व राष्ट्रीय सचिव अनीता यादव ने रामपुर पुलिस अधीक्षक से मुलाकात कर ऑल इंडिया इमाम संगठन के अध्यक्ष मौलाना साजिद रशीदी एवं भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करने की मांग की।

प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया गया है कि सांसद डिंपल यादव के पार्लियामेंट स्थित मस्जिद में जाने और उनके पहनावे को लेकर साजिद रशीदी और जमाल सिद्दीकी ने सोशल मीडिया पर अमर्यादित भाषा का प्रयोग किया है, जिसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

महिला मोर्चा का कहना है कि इस वीडियो से देश की सभी महिलाओं की भावनाएं आहत हुई हैं और यह महिला सम्मान के विरुद्ध है। समाजवादी पार्टी के प्रतिनिधिमंडल ने मांग की है कि दोनों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर तत्काल गिरफ्तारी की जाए।

इस दौरान समाजवादी पार्टी के प्रतिनिधिमंडल में शामिल रहे:
🔸 सांसद मीडिया प्रभारी महबूब अली पाशा
🔸 एडवोकेट अरशद अली पाशा
🔸 हाफिज नूरी नासिर शेख
🔸 जमील सैफी, याकूब खान, अतर खान, डॉ. मकतब अहमद सहित अन्य प्रमुख सदस्य उपस्थित रहे।

प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस अधीक्षक को सौंपे गए ज्ञापन में स्पष्ट किया कि अगर शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो महिला मोर्चा उग्र आंदोलन करेगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.