मंडल आयोग के विरोध में एमडीयू रोहतक में बवाल, भजन लाल से बदसलूकी और कार में आग

गुस्ताखी माफ हरियाणा – पवन कुमार बंसल

वी.पी. सिंह द्वारा मंडल आयोग की रिपोर्ट लागू करने के विरोध में महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी, रोहतक में अराजकता।

बात 1990 की है। तत्कालीन प्रधानमंत्री विश्वनाथ प्रताप सिंह ने मंडल आयोग की रिपोर्ट लागू कर दी थी। ओमप्रकाश चौटाला समर्थक सरकार के समर्थन से इसके खिलाफ हरियाणा में आंदोलन शुरू हो गया।

उन्हीं दिनों पूर्व मुख्यमंत्री बनारसी दास गुप्ता, जिन्हें भिवानी में किसी चौटाला भगत ने गोली मार दी थी, इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज, रोहतक में दाखिल थे। पूर्व मुख्यमंत्री भजन लाल उनका पता करने आए थे।

यूनिवर्सिटी के प्रांगण में आरक्षण का विरोध कर रहे छात्रों ने भजन लाल से बदतमीजी की। उनकी धोती का लंगोट खोलने की कोशिश की। पूर्व मंत्री कृष्णमूर्ति हूडा ने उन्हें बड़ी मुश्किल से बचाया। कृष्णमूर्ति हूडा ने बताया कि उन्हें पता लगा कि यूनिवर्सिटी में भजन लाल का घेराव हो रहा है। वे देखने गए तो छात्र भजन लाल से बदतमीजी कर रहे थे।

उन्होंने भजन लाल के बचाव की कोशिश की, लेकिन छात्रों ने उन्हें भी घूंसे मारे। फिर एक पुलिस अफसर फोर्स लेकर आया और अपनी गाड़ी में भजन लाल को दिल्ली छोड़कर आया। भजन लाल की कार को छात्रों ने आग लगा दी थी।

यह भजन लाल का बड़प्पन था कि उन्होंने अपने साथ आए कमांडो को गोली मारने का आदेश नहीं दिया। भजन लाल ने मुख्यमंत्री बनने के बाद भी उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की।

 

khabre juction

Leave A Reply

Your email address will not be published.