साइकिल यात्रा का रूट हुआ फाइनल, हिस्सा लेने के लिए हरियाणा उदय पोर्टल पर करें पंजीकरण

ऐलनाबाद ,सिरसा, 11 अप्रैल ( एम पी भार्गव ): नशे के खिलाफ आमजन में जागरूकता के लिए प्रदेश में जारी साइक्लोथॉन-2.0 का जिला सिरसा के डिंग बार्डर पर 26 अप्रैल को भव्य स्वागत किया जाएगा। इसके बाद 27 अप्रैल को सुबह 6 बजे शहीद भगत सिंह स्टेडियम से मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी यात्रा को हरी झंडी दिखाकर डबवाली के लिए रवाना करेंगे। यह यात्रा जिला के 22 गांवों व दो शहरी क्षेत्रों से निकलते हुए आमजन को नशा मुक्ति का संदेश देगी। उपायुक्त शांतनु शर्मा ने बताया कि साइक्लोथॉन को लेकर जिला वासियों में भारी उत्साह है, विभिन्न संगठन, धार्मिक व सामाजिक संस्थाएं, एनजीओ, पंचायतें इस यात्रा में अपनी सक्रिया भागीदारी निभाएगी। उन्होंने बताया कि यात्रा का रूट तय कर दिया है और अन्य तैयारियां भी की जा रही है।
उन्होंने बताया कि ‘एक साइकिल यात्रा नशा मुक्ति के नाम’ थीम पर आधारित यह साइकिल यात्रा गत 05 अप्रैल से हिसार से शुरू हुई थी। इस साइकिल यात्रा में हिस्सा लेने के लिए जिलावासी हरियाणा उदय पोर्टल पर दिए गए लिंक  https://uday.haryana.gov.in/AntiDrug_Cyclothon या स्कैनर के माध्यम से अपना रजिस्ट्रेशन करें और नशे के खिलाफ जारी इस मुहिम का हिस्सा बनकर जनभागीदारी दिखाएं।
यह रहेगा साइक्लोथॉन का रूट:
उपायुक्त ने बताया कि यह साइकिल यात्रा 26 अप्रैल को राष्ट्रीय राजमार्ग नौ स्थित डिंग बार्डर से जिला में प्रवेश करेगी। इसके बाद पतली डाबर, डिंग मोड़, मोजुखेड़ा, जोधकां, भावदीन से संगरसरिस्ता, ढाणी रामपुरा, कोटली, बाजेकां से होते हुए दिल्ली पुल से शहर में प्रवेश करेगी। उन्होंने बताया कि इसके बाद यात्रा हुड्डïा सेक्टर 19 की ग्रीन बेल्ट से होते हुए सेक्टर 19 व सेक्टर 20 के इंटरनल रोड से अजय विहार मोड़ पर आएगी ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.