सड़क सुरक्षा माह का भव्य समापन, परिवहन विभाग ने किया समारोह का आयोजन

राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अंतिम दिवस पर परिवहन विभाग द्वारा भव्य समापन समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता रहे। समारोह में सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूकता फैलाने और नियमों के पालन पर विशेष जोर दिया गया।

इस अवसर पर एसपी सिटी विजेंद्र द्विवेदी, सिटी मजिस्ट्रेट सुरेश कुमार, सीओ सहसवान अशोक कुमार सिंह, यात्री मालकर अधिकारी अभिनव कुमार चौधरी, एआरएम अजय कुमार सिंह, व्यापार मंडल अध्यक्ष नवनीत गुप्ता, उपाध्यक्ष शिव स्वरूप गुप्ता, टीआई अश्विनी राजपूत, बस यूनियन अध्यक्ष ओमकार सिंह सहित एनसीसी कैडेट्स के छात्र-छात्राएं बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

परिवहन विभाग द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत उत्कृष्ट कार्य करने वाले परिवहन विभाग, यातायात पुलिस, परिवहन निगम के कर्मचारियों एवं सड़क सुरक्षा मास्टर ट्रेनर कृष्णा साहू को भी प्रतीक चिन्ह प्रदान कर प्रोत्साहित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता के कर-कमलों से हेलमेट वितरण कराया गया। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी हरिओम ने सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत चलाए गए जागरूकता कार्यक्रमों एवं प्रवर्तन कार्यवाहियों की जानकारी दी।

समापन अवसर पर सदर विधायक द्वारा उपस्थित जनसमूह को सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम का उद्देश्य आमजन को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना और सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के लिए सामूहिक प्रयासों को प्रोत्साहित करना रहा।

 

khabre junction

Leave A Reply

Your email address will not be published.